इंदौर, 5 सितंबर। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 500 पेटी प्रीमियम व्हिस्की से भरा संदिग्ध वाहन पकड़ा है।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़े एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। एम बूस्टर प्लस आयशर वाहन क्रमांक MP 09 GH 2370 की जांच के दौरान PARIIS ROSE PREMIUM WHISKEY के 180 एमएल वाले पाव की करीब 500 पेटियां बरामद हुईं।आबकारी विभाग के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़े जाने के बाद इसके पीछे अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल विभाग द्वारा शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और अवैध परिवहन में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आबकारी विभाग की जांच और कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंडा में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन पर गिरी गाज, आबकारी के तीन अधिकारी निलंबित इंदौर क्राइम ब्रांच की तीन बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-एमडी ड्रग्स तस्करी और साइबर फ्रॉड के आरोपी गिरफ्तार