बड़वानी/पाटी। प्रदीप चौधरी। बच्चों और युवाओं से पुलिस के जुड़ाव एवं संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘बाल संवाद—उम्मीद का उजाला’ अभियान के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पाटी में छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने छात्राओं से सहज वातावरण में बातचीत कर उनके सपनों, जीवन के लक्ष्य और विभिन्न जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। एसपी ने उनके प्रश्नों का सरल एवं प्रेरणादायी तरीके से जवाब देते हुए अच्छी संगति, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मेहनत और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का साहस के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।एसपी ने देश के वीर क्रांतिकारियों और महान व्यक्तित्वों के जीवन एवं संघर्ष से जुड़े प्रेरक प्रसंग भी साझा किए। भगवान श्री गणेश के प्रथम पूज्य होने से जुड़े प्रश्न पर एक छात्रा ने माता-पिता की परिक्रमा से संबंधित प्रसंग सुनाया। सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं रहतीं, लेकिन कठिन समय का सामना करने का साहस और सही तरीके से परिस्थितियों से निपटने की क्षमता व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की जिज्ञासाओं और उनके जीवन के लक्ष्यों को समझकर उनका समाधान करने का यह प्रयास उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा और स्पष्ट लक्ष्य भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपना उद्देश्य निर्धारित कर निष्ठा और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।कार्यक्रम में एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया, डीएसपी अजाक नलेश्वरी डावर, डीएसपी चेतन बघेल, रक्षित निरीक्षक गजेंद्र निगवाल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मुजाल्दा, पाटी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामदास यादव, साइबर एक्सपर्ट उपनिरीक्षक रितेश खत्री, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजश्री पवार, संस्था के प्राचार्य आरके शर्मा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: राहुल गांधी के कार्यक्रम में पुलिस-आयोजकों के विवाद पर सज्जन वर्मा की तीखी टिप्पणी पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की अमर्यादित भाषा पर उठे सवाल, कर्तव्यनिष्ठ IPS अधिकारी पर टिप्पणी से रोष