इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने 5 और 6 सितंबर को नशा तस्करी तथा संगठित साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सप्लायर, एमडी ड्रग्स मामले के फरार आरोपी और मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड में म्यूल बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पकड़ा गया है।ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर गिरफ्तारक्राइम ब्रांच ने पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, अरविंदो लवकुश चौराहे के पास 31 अगस्त को राहुल सौदागर को 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने मादक पदार्थ मंदसौर निवासी अय्यूब कुरैशी से लाना बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अय्यूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है। मामले में धारा 8/21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।एमडी ड्रग्स मामले का फरार आरोपी पकड़ावहीं, क्राइम ब्रांच ने स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे, निवासी देवास, को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके कब्जे से 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। मामले में धारा 8/22 और 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।म्यूल बैंक खाते से मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉडएक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने लक्की, निवासी तिलक नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी का डीसीबी बैंक, न्यू पलासिया शाखा का खाता कथित तौर पर म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। खाते से जुड़े मोबाइल नंबर और सिम के जरिए बैंक ओटीपी प्राप्त किए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, इस खाते से पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में दर्ज साइबर अपराधों की शिकायतें जुड़ी मिली हैं। मामले में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी और साइबर अपराध के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों क्षेत्रों में आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 500 पेटी शराब बरामद बाणगंगा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार