इंदौर। आमिर खान। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। वे शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्क के सामने स्थित मैदान में आयोजित किया जा रहा है। राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही।छात्रों से शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर संवाद‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। कार्यक्रम को छात्रों की समस्याओं और उनके अनुभवों को सामने रखने के मंच के रूप में प्रचारित किया गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम में करीब 1.5 लाख छात्रों के पंजीकरण का दावा किया है। हालांकि, पंजीकरण का यह आंकड़ा कांग्रेस की ओर से बताया गया है। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम इंदौर में युवाओं और छात्रों के साथ सीधे संवाद पर केंद्रित है। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनावी लोकतंत्र में धांधली के लिए व्यवस्था में खुल्लम खुल्ला तोड़फोड़ एमडी ड्रग्स के सप्लायर मोहम्मद साजिद उर्फ राजा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार