इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एमडी ड्रग्स सप्लाई मामले में बैकवर्ड लिंक के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद साजिद उर्फ राजा, निवासी चंदननगर, इंदौर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने एमआर-04 रोड स्थित इंदौर स्टील कंपनी के सामने चेकिंग के दौरान महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सवार शादाब खान और साहिद अली शाह को पकड़ा था। उनके कब्जे से 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई गई, बरामद की गई थी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 146/2026 दर्ज किया गया था। जब्त सामग्री में करीब 1.50 लाख रुपए कीमत का इलेक्ट्रिक ऑटो भी शामिल था।पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चंदननगर निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ राजा का नाम सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।मामले में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया गया है। पुलिस अब आरोपी से एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन, अन्य खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्जपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साजिद उर्फ राजा आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और मकान मिस्त्री का काम करता है। उसके खिलाफ चंदननगर थाने में मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वर्ष 2016 से 2024 तक कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 और 2022 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण भी शामिल हैं।क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने की अगवानी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद हूटर बजाकर वाहन चला रहा था चालक, जांच में शराब के नशे में मिला; बोलेरो जब्त