महिदपुर/उज्जैन। महिदपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हूटर बजाकर और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन जब्त किया है। पुलिस ने वाहन से हूटर भी हटवाए। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान हर्षवर्धन पिता प्रकाशचंद कंवर (38), निवासी स्नेह सिटी, महिदपुर बोलेरो क्रमांक MP09 CA 9491 को आम सड़क पर लहराते हुए हूटर बजाकर चला रहा था। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक की जांच की, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिदपुर में कराया गया।पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक के खिलाफ धारा 185, 185(4) एवं 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही बोलेरो में लगा हूटर निकलवाकर वाहन को जब्त किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह तथा एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि पन्नालाल अलावे सहित थाना महिदपुर पुलिस टीम की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमडी ड्रग्स के सप्लायर मोहम्मद साजिद उर्फ राजा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार