उज्जैन। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी उज्जैन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 46 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही वर्ष 2017 के चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की। 30 अगस्त को यात्री वीरु सूद निवासी हापुड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर उसका करीब 20 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल चोरी कर लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर भोपाल निवासी अनीस खान को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया।इसी कार्रवाई में तकनीकी सूचना के आधार पर छत्रपति संभाजीनगर निवासी गणेश से करीब 16 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल और देवास निवासी लाखन परिहार से करीब 10 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया। इस तरह पहली कार्रवाई में कुल 3 मोबाइल, कीमत करीब 46 हजार रुपये बरामद हुए।वहीं, 31 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 8 के आउटर क्षेत्र में मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे पुणे निवासी 44 वर्षीय राहुल कांबले को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से अलग-अलग कंपनियों के 5 मोबाइल फोन मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। मोबाइल के संबंध में बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।इसी दौरान न्यायालय उज्जैन द्वारा वर्ष 2017 के चोरी के प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट में लंबे समय से फरार चल रहे सीहोर निवासी धर्मराज सेन को भी गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई में जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छात्र आंदोलन से जुड़ी FIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च लिया वापस फर्जी शासकीय आदेश मामले में इफ्तेखार मुन्ना अंसारी को झटका, दूसरी अग्रिम जमानत याचिका खारिज