दमोह। दोस्तों के बीच जन्मदिन की पार्टी को लेकर हुई नोकझोंक अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गई है। दमोह में सामने आए इस अनोखे मामले में अधिवक्ता विशाल सिंह राजपूत ने अपने मित्र और जिला न्यायालय के अधिवक्ता गोविंद तिवारी को वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजकर 41,250 रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की है।विशाल सिंह राजपूत के अनुसार, गोविंद तिवारी का जन्मदिन 10 अगस्त को था। इस दौरान मित्रों के साथ केक काटने के दौरान गोविंद तिवारी ने अगले रविवार को पार्टी देने का वादा किया था। रविवार को पार्टी नहीं होने पर जब उन्हें याद दिलाया गया तो उन्होंने अगले रविवार पार्टी देने की बात कही और कथित तौर पर लिखित सहमति भी दी। इस सहमति पर कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर भी बताए गए हैं। इसके बावजूद पार्टी नहीं होने पर मामला कानूनी नोटिस तक पहुंच गया।विशाल सिंह का दावा है कि पार्टी नहीं मिलने के बाद दोस्तों को रेस्टोरेंट में 1,750 रुपए का भोजन करना पड़ा। उनका यह भी कहना है कि इस घटनाक्रम से हुई मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने निजी अस्पताल में उपचार कराया, जिस पर 39,500 रुपए खर्च हुए। इसी आधार पर कुल 41,250 रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा गया है।दूसरे पक्ष ने कहा- पार्टी दी थी, बिल भी मौजूदवहीं, अधिवक्ता गोविंद तिवारी की ओर से उनके सीनियर और मामले में अधिवक्ता मनीष नगाइच ने अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि गोविंद तिवारी ने दोस्तों को पार्टी दी थी और इसके बिल भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी नोटिस का जवाब भी नोटिस के माध्यम से दिया जाएगा।मनीष नगाइच के अनुसार, मामला दो मित्रों के बीच का है और इसे आपसी मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल जन्मदिन की पार्टी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद कानूनी नोटिस के बाद दमोह में चर्चा का विषय बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जेल गोलीकांड में रायसेन जेल अधीक्षक निलंबित, कैदी ने प्रहरी पर किया फायर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर के हमले से महिला की मौत