एन्क्लोजर में पहुंची थी महिला मजदूर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालजयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह टाइगर के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला टाइगर ‘शिवाजी’ के एन्क्लोजर के अंदर पहुंच गई थी। इसी दौरान टाइगर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पार्क प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पार्क परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। महिला एन्क्लोजर के अंदर कैसे पहुंची, वह वहां किस काम से गई थी और उस समय सुरक्षा व्यवस्था में क्या स्थिति थी, इन सभी बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है।घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा हादसे के कारणों और सुरक्षा में संभावित चूक की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो दोस्त ने भेजा कानूनी नोटिस, 41,250 रुपए की क्षतिपूर्ति मांगी भाजपा-कांग्रेस की ‘लेटरबाजी’ के बीच टला राहुल गांधी का कार्यक्रम