रायसेन। जिला जेल रायसेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जेल में बंद एक कैदी ने कथित तौर पर कट्टे से जेल प्रहरी पर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भोपाल स्थित एम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद कैदी नीलेश ने जेल प्रहरी दिग्विजय पर कथित तौर पर कट्टे से गोली चला दी। अचानक हुई इस घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घायल प्रहरी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल एम्स रेफर किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने के बाद रायसेन जिला जेल के अधीक्षक को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है।जेल परिसर में कैदी तक हथियार कैसे पहुंचा और घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई, इसे लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 19 साल कांग्रेस में रहने के बाद सद्दाम मंसूरी ने थामा सपा का दामन, इंदौर की सियासत में बढ़ी हलचल जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो दोस्त ने भेजा कानूनी नोटिस, 41,250 रुपए की क्षतिपूर्ति मांगी