ब्यावरा/राजगढ़। ब्यावरा-इंदौर बायपास पर ओवरब्रिज के करीब 90 डिग्री के तीखे मोड़ पर शुक्रवार को एक यात्री बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 4 यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है।बताया जा रहा है कि बस ब्यावरा से इंदौर की ओर जा रही थी। ओवरब्रिज के घुमाव पर बस अचानक तिरछी होकर रगड़ाती हुई आगे बढ़ गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सो रहे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अपर बर्थ पर सो रहे कई यात्री नीचे जा गिरे, जिसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई।घायलों को उपचार के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में महाराष्ट्र पुलिस के कुछ जवानों के भी घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित तोलानी और एसडीएम गोविंद दुबे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।ओवरब्रिज के डिजाइन पर फिर उठे सवालस्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों के मुताबिक ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान ही इसके डिजाइन और तीखे मोड़ को लेकर सवाल उठाए गए थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्माण संबंधी खामियों को दूर करने की मांग किए जाने की बात भी सामने आ रही है।सिंगल-वे मार्ग और करीब 90 डिग्री का बेहद तीखा टर्न इस हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद एक बार फिर ओवरब्रिज के निर्माण, डिजाइन और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।108 एंबुलेंस सेवा पर भी सवालहादसे के बाद राजगढ़ जिले की संजीवनी 108 सेवा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। यदि यह आरोप सही है तो गंभीर सड़क हादसे में आपातकालीन चिकित्सा सेवा की तत्परता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महंगाई के खिलाफ इंदौर में जन संगठनों का प्रदर्शन, राजबाड़ा तक निकाला जुलूस उज्जैन में मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार