इंदौर। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन संगठनों और ट्रेड यूनियनों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजबाड़ा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महंगाई के खिलाफ उठती आवाज अब सड़क पर दिखाई देने लगी है और विभिन्न जन संगठनों ने इसे व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का संकेत दिया है।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर शामिल हुए। इन तख्तियों पर महंगाई पर रोक लगाने, आम आदमी को राहत देने तथा जरूरी वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांगें प्रमुखता से लिखी गई थीं। प्रदर्शनकारी 2014 और 2026 में जरूरी चीजों जेसे आटा, दाल ,शक्कर ,तेल आदि के भाव के तुलनात्मक पोस्टर भी लिए हुए थे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवार का घरेलू बजट बिगड़ गया है और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान श्याम सुंदर यादव, सी.एल. शर्रावत, रामस्वरूप मंत्री, राहुल निहोरे, अरुण चौहान, मनोज हाड़िया, कैलाश लिंबोदिया, रुद्रपाल यादव, सोनू शर्मा, हरिओम सूर्यवंशी, सुमित सोलंकी और भागीरथ कछवाय सहित विभिन्न संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई के आंकड़ों और जनसमस्याओं को दर्शाने वाली तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान “बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ”, “जनता को महंगाई से राहत दो” जैसे नारे लगाए गए।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खाद्य सामग्री, रसोई में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं और अन्य जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम नागरिक की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई के साथ रोजगार और आमदनी से जुड़ी समस्याएं भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।राजबाड़ा तक निकाला जुलूसप्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और राजबाड़ा की ओर आगे बढ़े। जुलूस में शामिल लोग लगातार नारेबाजी करते हुए महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते रहे। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से इलाके में आंदोलन का माहौल नजर आया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि आम परिवार के जीवन से जुड़ा सवाल है। सरकार को कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि गरीब, मजदूर, कर्मचारी, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके।जन संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और जनसमस्याओं पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। नेताओं ने आम जनता से भी महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे जनअभियान से जुड़ने की अपील की।रामस्वरूप मंत्री 9425902303,79952909 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र राजगढ़ में दर्दनाक बस हादसा: ओवरब्रिज के तीखे मोड़ पर पलटी बस, 4 की मौत की सूचना