सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से जीआरपी ने चंद घंटों में दबोचा, ₹21,600 का मशरूका बरामदउज्जैन। रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी होने के मामले में जीआरपी उज्जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सांवरलाल राठौर (35), निवासी ग्राम लछुड़ा, थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया रियलमी मोबाइल फोन और ₹5,500 नकद समेत कुल ₹21,600 का मशरूका बरामद किया है।जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को प्रयागराज निवासी सौम्यव्रत गुप्ता उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनकी जेब से करीब ₹16,100 कीमत का मोबाइल चोरी कर ले गया। शिकायत पर जीआरपी उज्जैन ने अपराध क्रमांक 443/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर नागदा साइड आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी सांवरलाल राठौर को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद हुआ। साथ ही ₹5,500 नकद भी मिले, जिन्हें आरोपी ने साबरमती ट्रेन में एक यात्री की जेब से चोरी करना बताया। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।कार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक वीर भूपेंद्र, प्रधान आरक्षक जितेंद्र छाड़ी, आरक्षक रजत चौहान तथा आरपीएफ उज्जैन के प्रधान आरक्षक मनीराम एवं आरक्षक लखन सेनी का विशेष योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजगढ़ में दर्दनाक बस हादसा: ओवरब्रिज के तीखे मोड़ पर पलटी बस, 4 की मौत की सूचना गर्भवती की मौत से पहले गुहार—“मुझे बचा लो…”; रीवा के अस्पताल में डॉक्टरों पर कार्रवाई