इंदौर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाकर उनके चेहरों पर खुशी ला दी। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए करीब 75 लाख रुपये कीमत के 238 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल को उनके वास्तविक आवेदकों को विधिवत सुपुर्द किया गया।पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच द्वारा Citizen Cop Application और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR (Central Equipment Identity Register)/Sanchar Saathi Portal पर प्राप्त गुम एवं चोरी हुए मोबाइल संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।2026 में अब तक 1045 मोबाइल बरामदक्राइम ब्रांच की साइबर सेल द्वारा वर्ष 2026 में प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 1045 गुम मोबाइल फोन तलाशकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।दूसरे राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइलतकनीकी संसाधनों और मोबाइल ट्रैकिंग के माध्यम से ऐसे मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जो इंदौर के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे।बरामद 238 मोबाइल में 77 Vivo, 38 Oppo, 29 Samsung, 22 OnePlus, 16 Redmi, 14 Realme, 8 Motorola, 6 Tecno, 4 Poco, 3 Nothing, 3 Itel, 2 iQOO, 2 Mi, 1 Google Pixel, 1 iPhone, 1 Infinix, 1 Lava सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।Citizen Cop और CEIR से मिलेगी मददइंदौर क्राइम ब्रांच के Citizen Cop Application के माध्यम से आमजन गुम या चोरी हुए मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, भारत सरकार के CEIR/Sanchar Saathi Portal के माध्यम से मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर उसे ब्लॉक कराने और उसकी तलाश में मदद मिल सकती है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और Citizen Cop अथवा CEIR/Sanchar Saathi Portal पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत में मोबाइल का बिल, IMEI नंबर और पुलिस शिकायत से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध रखना तकनीकी कार्रवाई में सहायक हो सकता है।क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से न केवल लोगों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, बल्कि ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था और तकनीकी पुलिसिंग के प्रति आमजन का भरोसा भी मजबूत हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नेपाल में जल प्रलय का कहर: 162 मौतें, 700 से अधिक लापता फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 1.89 लाख की ऑनलाइन ठगी, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार