काठमांडू। प्रदीप चौधरी। नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस जल प्रलय का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीछे से तेज रफ्तार में तबाही का सैलाब आता दिखाई दे रहा है, जबकि लोग और मजदूर जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाढ़ की भयावहता का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक 162 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मृतकों में रसुवा के 2, नुवाकोट के 12, धादिंग के 27, चितवन के 64, गोरखा के 20, तनहूं के 9, एनपी पूर्व के 26 और एनपी पश्चिम के 2 लोग शामिल हैं। 700 से अधिक लोग लापताबाढ़ के बाद 700 से अधिक लोगों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आई है। नेपाल पुलिस के 28 जवानों से भी अब तक संपर्क नहीं हो सका है। रसुवा जिले के कई इलाकों में पुलिसकर्मियों से संपर्क टूटने की जानकारी सामने आई है।नेपाल पुलिस के मुताबिक, तिमुर, रसुवागढ़ी, स्याफ्रुबेसी, मैलुंग, बेत्रावती और हाकु क्षेत्र में कई पुलिसकर्मी अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़ा जलस्तरनेपाल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। बताया जा रहा है कि सैलाब का पानी तिब्बत की ओर से आया था। नेपाल सेना के अनुसार, पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और आसपास के स्याफ्रुबेसी क्षेत्र में भारी तबाही हुई। कई वाहन, सामान और अन्य संपत्तियां बाढ़ के तेज बहाव में बह गईं।नेपाल में बाढ़ से पैदा हुए हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंद्रपुरी में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आए कई युवक, मची अफरा-तफरी रक्षाबंधन पर क्राइम ब्रांच ने लौटाईं खुशियां, 75 लाख के 238 गुम मोबाइल बरामद