भोपाल। बैरसिया थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारक से 1 लाख 89 हजार 296 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित को फोन किया था। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड पर लगे 2,499 रुपये के चार्ज को बंद कराने के नाम पर एक लिंक भेजी। पीड़ित द्वारा लिंक पर कार्रवाई करने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 1,89,296 रुपये निकाल लिए गए।ठगी की रकम से खरीदे गोल्ड कॉइनजांच में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी की रकम से Amazon के जरिए गोल्ड कॉइन खरीदे। गोल्ड कॉइन की डिलीवरी से जुड़े सुरागों के आधार पर पुलिस गुरुग्राम तक पहुंची। इसके बाद Amazon से प्राप्त जानकारी और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने दिल्ली निवासी महेश गुप्ता और बंटी माहौर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।बैरसिया थाना पुलिस और साइबर सेल द्वारा मामले की जांच जारी है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रक्षाबंधन पर क्राइम ब्रांच ने लौटाईं खुशियां, 75 लाख के 238 गुम मोबाइल बरामद मोबाइल मिले, मगर आरोपी नहीं: 75 लाख के 238 फोन बरामद, चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर