इंदौर। आमिर खान। इंदौर क्राइम ब्रांच में ज्वाइंट प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों में कथित फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राजेश किमरानी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी आपसी सहमति के बिना प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। शिकायत के अनुसार, ज्वाइंट प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भाइयों की आपसी सहमति आवश्यक थी। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान करीब 7 से 8 एफिडेविट पर भाई के कथित फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उनके आधार पर प्रॉपर्टी से संबंधित कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।मामले की जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कुल पांच आरोपियों को आरोपी बनाया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नितिन कमलानी और उसके माता-पिता समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।क्राइम ब्रांच के मुताबिक, नितिन कमलानी की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस दस्तावेजों, हस्ताक्षरों और प्रॉपर्टी से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है।दो आरोपी अब भी फरारमामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर किस तरह तैयार किए गए और इस पूरी प्रक्रिया में किस-किस की भूमिका रही। दस्तावेजों की जांच के साथ कथित फर्जी हस्ताक्षरों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोबाइल मिले, मगर आरोपी नहीं: 75 लाख के 238 फोन बरामद, चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान; पलासिया क्षेत्र का बताया