इंदौर। आमिर खान। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को लेकर इंदौर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सोशल सेल ने वायरल वीडियो की पहचान करते हुए इसे पलासिया थाना क्षेत्र का बताया है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान मारपीट की घटना हुई। मामले में एक फरियादी की ओर से पुलिस को शिकायत भी दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वायरल वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटा रही है।पुलिस के अनुसार, वीडियो की पहचान होने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्वाइंट प्रॉपर्टी में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, तीन हिरासत में; दो की तलाश गोदाम से लोडिंग रिक्शा लेकर फरार हुआ ड्राइवर, पुलिस ने दबोचा