इंदौर। आमिर खान। शहर में तेज और कर्कश आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 1000 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई मंगलवार को विजयनगर क्षेत्र में डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी एवं वरिष्ठ यातायात अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) आरके सिंह और डीसीपी यातायात/क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में शहर में तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर व हूटर के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर आकस्मिक जांच करते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की। इस दौरान नियम विरुद्ध लगाए गए मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।कर्कश आवाज से आमजन परेशानपुलिस के मुताबिक मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और विस्फोटक आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम नागरिकों को परेशानी होती है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों पर ऐसी तेज आवाज का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्रवाई की सराहना करते हुए कई जिम्मेदार नागरिकों ने कहा कि गोली या पटाखे जैसी आवाज वाले साइलेंसर से वे लंबे समय से परेशान थे और अब राहत मिलेगी।डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नियम विरुद्ध तेज एवं कर्कश ध्वनि वाले साइलेंसर लगाकर आमजन में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस का उद्देश्य शहर में ध्वनि प्रदूषण कम करने के साथ सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।दुकानदारों को भी चेतावनीट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के साथ-साथ दुकानदारों से भी अपील की है कि वे वाहनों में अवैध मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं और न ही ऐसे साइलेंसर की बिक्री करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तेज कर्कश और पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।ट्रैफिक पुलिस का संदेश है—तेज आवाज नहीं, यातायात नियमों का पालन बनाएं अपनी पहचान। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यायनगर महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न राखी पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल सक्रिय