इंदौर। न्यायनगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।प्रातः भगवान भोलेनाथ का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन संपन्न हुआ। संध्या समय भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार कर महाआरती की गई। महाआरती के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया।धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान क्षेत्र की जनता ने उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की।आयोजकों ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डबल मनी मामला: बालाघाट पुलिस ने जारी की 12वीं सूची, 26 और 27 अगस्त को दस्तावेज जमा करेंगे निवेशक 1000 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर हुए साइलेंट, ट्रैफिक पुलिस ने रोड रोलर चलाकर किया नष्ट