इंदौर। रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आठ शक्ति मोबाइल टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शक्ति मोबाइल वाहनों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शहर में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया।पुलिस आयुक्त ने टीमों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही मनचलों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।चारों जोन में तैनात रहेंगी आठ शक्ति मोबाइलइंदौर नगरीय क्षेत्र के चारों जोन में दो-दो शक्ति मोबाइल, यानी कुल आठ विशेष वाहन तैनात किए गए हैं। प्रत्येक शक्ति मोबाइल में एक महिला उपनिरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ दो महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।ये टीमें विशेष रूप से उन स्थानों पर सक्रिय रहेंगी, जहां त्योहारों के दौरान महिलाओं और आम नागरिकों की अधिक आवाजाही होती है। लगातार पेट्रोलिंग से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।इंदौर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, परेशानी या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।इंदौर पुलिस का संदेश—महिलाओं की सुरक्षा में हर कदम पर रहेगा शक्ति का पहरा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 1000 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर हुए साइलेंट, ट्रैफिक पुलिस ने रोड रोलर चलाकर किया नष्ट बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल: ‘बाल संवाद—उम्मीद का उजाला’, थाने में बच्चों को मिला मार्गदर्शन