भोपाल। प्रदीप चौधरी। कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान ने राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह ने युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग पूरे युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं। ये आपको नौकरी नहीं देंगे। अगर नौकरी मिल गई तो कौन जाएगा कांवड़ यात्रा में?” दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज होने की संभावना है। उनके बयान में कांवड़ यात्रा और युवाओं के रोजगार के मुद्दे को जोड़ते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया गया है।कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर धार्मिक आयोजन और रोजगार के मुद्दे के बीच राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 5.20 लाख का मादक पदार्थ किया जब्त दिग्विजय सिंह के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- ‘राजनीतिक लड़ाई कांग्रेस हमसे लड़े, सनातन से नहीं’