इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक आरोपी को 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रॉन) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम मादक पदार्थों के संदिग्धों की तलाश में डीआरपी लाइन अस्पताल के सामने शांतिपथ रोड पहुंची थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम फैजान पठान उर्फ बारीक, निवासी सदर बाजार, इंदौर बताया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सातवीं कक्षा तक पढ़ा है और इलेक्ट्रॉनिक हीटर बनाने का काम करता है। गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 12 मामले पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, हथियार रखने, डकैती की तैयारी सहित गंभीर धाराओं में कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें खजराना, सदर बाजार, सराफा, एरोड्रम, अन्नपूर्णा, मल्हारगंज, भंवरकुआं और रावजी बाजार थाने के मामले शामिल हैं। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स उसे कहां से मिली और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मादक पदार्थों के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है। 2026 में 62 प्रकरणों में 127 आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 62 प्रकरण दर्ज कर 127 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 2.95816 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3 करोड़ 57 लाख 8 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वंदे मातरम् : राष्ट्रगीत से विभाजन का हथियार ‘नौकरी मिलेगी तो कौन जाएगा कांवड़ यात्रा में’, दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासत गरमाई