भोपाल। प्रदीप चौधरी । कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शर्मा ने कांग्रेस पर हिंदू धर्म और सनातन पर निशाना साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई है तो कांग्रेस भाजपा से लड़े, सनातन धर्म से नहीं। रामेश्वर शर्मा ने कहा, “हिंदुस्तान में जितना हिंदू का अपमान मुल्ला-मौलवी नहीं कर रहे हैं, उससे ज्यादा कांग्रेसी कर रहे हैं।” उन्होंने दिग्विजय सिंह के कांवड़ यात्रा संबंधी बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पढ़ा-लिखा युवा कांवड़ लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने जाता है और इसे लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि “हर हर महादेव” का नारा भारतीय सेना में भी लगाया जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने हिंदू धर्म को टारगेट बना रखा है। बयान से गरमाया राजनीतिक माहौल गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर तंज कसा था। उनके बयान के बाद भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। रामेश्वर शर्मा ने इसे हिंदू आस्था से जोड़ते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। कांवड़ यात्रा को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी से मध्यप्रदेश की सियासत में इस मुद्दे पर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘नौकरी मिलेगी तो कौन जाएगा कांवड़ यात्रा में’, दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासत गरमाई जेन अल्फा के ‘नन्हे रिपोर्टर’ ने खोली गांव की व्यवस्था की पोल, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे