इंदौर। आमिर खान। बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की।सम्मानित पुलिसकर्मियों में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग्स और मोटरसाइकिल जब्त करने वाली खजराना थाना पुलिस की टीम के पांच पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेफ क्लिक 2.0 अभियान में बेहतर कार्यअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) मीना चौहान को सेफ क्लिक 2.0 अभियान में सराहनीय कर्तव्य निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं थाना लसुडिया के आरक्षक रामकुमार मीणा और थाना विजय नगर के आरक्षक राजपाल सिंह को सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया।अवैध हथियार और जिलाबदर बदमाश की गिरफ्तारीथाना रावजी बाजार के प्रधान आरक्षक मुकेश गायकवाड़ और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रतिपाल सिंह को जिलाबदर बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने तथा हथियार और लूटी गई स्कूटी बरामद करने में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।थाना चंदन नगर के प्रधान आरक्षक जितेंद्र सोलंकी और आरक्षक सुनील कुमार को थाना द्वारकापुरी में दर्ज अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुरस्कार मिला। वहीं थाना अन्नपूर्णा के आरक्षक ऋषिकेश रावत और मोहन सिंह भदौरिया को अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त करने के लिए सम्मानित किया गया।यातायात व्यवस्था में बेहतर कार्यथाना यातायात के प्रधान आरक्षक पृथ्वी सिंह, प्रधान आरक्षक प्यारेलाल, आरक्षक लोकेन्द्र, आरक्षक पूरन शाक्यवार, महिला आरक्षक मंजू और आरक्षक शेखर को यातायात प्रबंधन में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतर पुलिसिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इंदौर पुलिस द्वारा आम नागरिकों को बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनता को भाषण नहीं, सस्ती रसोई और सम्मानजनक जीवन चाहिए इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 53.39 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ उज्जैन का तस्कर गिरफ्तार