इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक शातिर आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 53.39 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.40 लाख रुपये बताई गई है, और एक एक्सेस-125 स्कूटर जब्त किया गया है। जब्त सामग्री सहित कुल मशरुका करीब 5.80 लाख रुपये का है।पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम अवैध मादक पदार्थों से जुड़े संदिग्धों की तलाश में शहर में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान ग्रैंड रियासत कॉलोनी, टीसीएस के पास सिल्वर रंग की एक्सेस-125 स्कूटर पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आयुष नागर, निवासी थाना कोतवाली, जिला उज्जैन बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 53.39 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर लिया।प्रॉपर्टी ब्रोकिंग करता है आरोपीपुलिस के मुताबिक आरोपी 12वीं तक शिक्षित है और प्रॉपर्टी ब्रोकिंग का काम करता है। जांच में उसके पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ वर्ष 2021 में थाना नानाखेड़ा में धारा 201 और 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।ड्रग नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारीपुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर एमडी ड्रग्स की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को लेकर विस्तृत विवेचना जारी है।₹5.80 लाख का मशरुका जब्तकार्रवाई में पुलिस ने 53.39 ग्राम एमडी ड्रग्स, अनुमानित कीमत ₹5.40 लाख, तथा सिल्वर रंग की एक्सेस-125 स्कूटर, अनुमानित कीमत ₹40 हजार जब्त की है। कुल जब्त मशरुका करीब ₹5.80 लाख बताया गया है। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमडी ड्रग्स तस्करों को पकड़ने वाले 5 पुलिसकर्मियों समेत 20 पुलिसकर्मी सम्मानित 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, आरक्षक भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर हैक कर करता था धांधली