इंदौर। प्रदीप चौधरी । चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी एच.पी. करण के साथ ट्रेन में चूहे के काटने का मामला सामने आया है। बताया गया कि वे उना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में यात्रा के दौरान सो रहे थे, तभी चूहे ने उनकी नाक काट ली। घटना के बाद उनका इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उन्हें रेबीज से बचाव का इंजेक्शन लगाया गया।परिजनों का आरोप है कि ट्रेन के कोच में चूहों की मौजूदगी को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेस्ट कंट्रोल की प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद रेलवे की साफ-सफाई और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।मामले में पश्चिम रेलवे मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि यह घटना पश्चिम रेलवे के मंडल से संबंधित नहीं है, बल्कि आगरा मंडल से जुड़ी है। उनके अनुसार, संबंधित विभाग को घटना की जानकारी दी गई थी और यात्रियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायत सामने आई थी और यात्री फर्स्ट एसी में इंदौर आ रहे थे।फिलहाल घटना ने रेलवे के प्रीमियम कोचों में भी स्वच्छता और कीट नियंत्रण व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि कोच में चूहों की शिकायत पहले से थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रौली ग्राम पंचायत में बाढ़ स्थिति में परिजनों ने ड्रम में रखकर शव को ले गए घर, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लगाए असंवेदनशीलता का आरोप पदोन्नति के बाद इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानों के बदले टीआई