इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद इंदौर नगरीय पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपआयुक्त (मुख्यालय) द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में खास तौर पर रावजी बाजार, परदेशीपुरा और छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्रों को नए थाना प्रभारी (टीआई) मिले हैं।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक दीप सिंह को रिजर्व केंद्र से थाना रावजी बाजार भेजा गया है। वहीं निरीक्षक पंकज द्विवेदी को पुलिस नियंत्रण कक्ष से थाना परदेशीपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह निरीक्षक जितेंद्र यादव को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर थाना छोटी ग्वालटोली का थाना प्रभारी बनाया गया है।तीन सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में पदस्थआदेश में सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। उमेश यादव, वर्तमान में थाना रावजी बाजार; संजू कामले, थाना छोटी ग्वालटोली और आर.डी. कानवा, थाना परदेशीपुरा में पदस्थ थे। तीनों अधिकारियों को अब कार्यालय पुलिस आयुक्त में पदस्थ किया गया है।इसके अलावा निरीक्षक लोकेंद्र सिंह खजेड और निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी को रिजर्व केंद्र से अपराध शाखा में भेजा गया है।संवेदनशील थानों पर नई जिम्मेदारीरावजी बाजार, परदेशीपुरा और छोटी ग्वालटोली जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के बदलाव को पुलिसिंग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इन थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नए थाना प्रभारियों के लिए प्रमुख चुनौती रहेगी।पुलिस मुख्यालय स्तर से हुए इस फेरबदल के बाद अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर किस तरह की रणनीति अपनाते हैं।आदेश पुलिस आयुक्त की अनुमति से जारी किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी की नाक चूहे ने काटी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल जैन मिलन बड़ौत द्वारा द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन युवा सम्मेलन आयोजित