रौली, रीवा ।  सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है  बाढ़ के कारण एक परिवार को अंतिम यात्रा में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि रौली निवासी मोतीलाल तिवारी का संजय गांधी अस्पताल रीवा में निधन हो गया था। अस्पताल से उनका शव गांव लाया गया, लेकिन बाढ़ के कारण घर तक पहुंचने का रास्ता बाधित था।


जिसके लिए परिजनों ने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किये लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए,
ऐसे में ग्रामीणों ने ड्रम को आपस में बांधकर उसके ऊपर शव रखा और बाढ़ के पानी को पार कराते हुए शव को घर तक ले गए, इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

घटना का वीडियो/तस्वीर सामने आने के बाद सरकार एवं ग्राम पंचायत के व्यवस्थाओ को लेकर सवाल उठ रहे है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शव को घर तक ले जाने में मदद के लिए जब रौली ग्राम पंचायत महिला सरपंच और  रोजगार सहायक विवेक तिवारी से मदद की गुहार लगाई गई तो उनके द्वारा इंकार कर दिया गया कि “यह हमारा काम नहीं है।” ग्रामीणों ने इसे बेहद असंवेदनशील रवैया बताते हुए प्रशासन से मामले में जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में रास्ते बंद होने से आम लोगों को पहले ही भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव को घर और अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाने के लिए भी इस तरह की व्यवस्था, सिस्टम की जमीनी हकीकत को बयां कर रही है

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading