इंदौर। न्याय नगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिक उत्सव रविवार से मंगलवार तक धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। न्यायनगर रहवासी संघ के अनुसार प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत आयोजित होने वाले इस उत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रम की शुरुआत 23 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे पंडितों द्वारा अखंड रामायण पारायण पाठ से होगी। 24 अगस्त सोमवार को रामायण पारायण पाठ का समापन, हवन एवं भगवान शंकर का अभिषेक किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे से मातृशक्ति द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे तथा रात 8 बजे महाआरती होगी।वहीं 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण शुक्ल पक्ष प्रदोष के अवसर पर सुबह 9 बजे भगवान शंकर का अभिषेक और हवन किया जाएगा। शाम 8 बजे संगीतमय महाआरती के साथ छप्पन भोग और महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।रहवासी संघ ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक सुगंधित फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। उत्सव के दौरान भगवान शंकर का प्रतिदिन विशेष एवं नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में शिव विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू, विधायक रमेश मेंदोला ने लिया आशीर्वाद