इंदौर। न्याय नगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को अखंड रामायण पारायण पाठ के साथ धार्मिक उत्साह के बीच प्रारंभ हुआ। सुबह आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रामायण पारायण पाठ शुरू किया गया। दिन में महिला मंडल द्वारा संगीतमय पाठ किया गया। शाम को क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला और पार्षद मनोज मिश्रा ने महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के विस्तृत निर्माण कार्य के लिए सहयोग भी प्रदान किया गया।वार्षिकोत्सव के तहत सोमवार को श्रावण के अंतिम सोमवार के अवसर पर रामायण पारायण पाठ का समापन, हवन और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजन प्रस्तुत किए जाएंगे तथा शाम को महाआरती होगी।मंगलवार को सुबह भगवान शंकर का अभिषेक एवं हवन और शाम को महाआरती के साथ छप्पन भोग तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्याय नगर में महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार से राष्ट्रगान पूरा होने से पहले चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
You must be logged in to post a comment.