बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गुर्जर महासभा बागपत व गुर्जर जागरण पत्रिका परिवार द्वारा गुर्जर भवन, चमरावल रोड बागपत नगर में विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। गुर्जर महासभा बागपत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाई है। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उच्च श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, खेलकूद तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की और से महेन्द्र सिंह धामा मैनेजर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत कुल 75 प्रतिभावान सम्मानित किये गए, जिसमें 12 सामाजिक विशिष्ट प्रतिभाएं, खेल क्षेत्र में 6 विशिष्ट प्रतिभाएं, 57 छात्र-छात्राएं तथा 8 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 83 शील्ड और मोमेंटो से प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। डॉ धर्मवीर सिंह व गुर्जर महासभा बागपत के अध्यक्ष डॉ कर्मवीर सिंह तोमर ने सभी सम्मानित अतिथियों को जिनमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविन्दर भाटी, कार्यक्रम अध्यक्ष व जाने-माने समाजसेवी-वैज्ञानिक और उद्योगपति अशोक कुमार पंवार, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व भारतीय गुर्जर समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर, कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि व दहेज एक अभिशाप निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र सिंह राठी, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी एवम अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए सम्मानित किया। मंच का संचालन राजपाल कसाना ने किया। इस अवसर पर गुर्जर महासभा बागपत के अध्यक्ष डॉ कर्मवीर सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष विशाल चौधरी, सचिव प्रमोद धामा, तेजपाल प्रधान जी, एडवोकेट गजेंद्र बली, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख, मास्टर शयोराज, जयप्रकाश धामा डायरेक्टर चीनी मिल बागपत, डॉ महेंद्र सिंह धामा अध्यक्ष लायंस क्लब बागपत, श्याम सिंह नेताजी, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर, हीरा मलिक सहित समाज के अन्य सभी विशिष्ट सम्मानित लोग उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आरटीआई एक्टिविस्ट अजय पाटीदार और उनके पिता पर जानलेवा हमला, भाजपा पार्षद के परिजनों पर मारपीट के आरोप