कई दिनों से तलाश में जुटी थी टीम, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल; शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी इंदौर। आमिर खान। शहर में 27 अक्टूबर को पकड़ी गई करीब 3000 पेटी अवैध शराब की बड़ी खेप के मामले में आबकारी विभाग को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे वाहन मालिक सुनील कुशवाह को आबकारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभाग की टीम लगातार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुशवाह पिता दौलतराम कुशवाह, निवासी नंदा नगर, इंदौर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले आबकारी विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आबकारी अधिनियम की धारा 34 और 49 के तहत भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। शराब के स्रोत और नेटवर्क की तलाश 3000 पेटी अवैध शराब की खेप पकड़े जाने के बाद से ही आबकारी विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विभाग शराब के वास्तविक स्रोत, परिवहन में शामिल अन्य लोगों और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है। जांच के आधार पर आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नशे के खिलाफ थाना पनवार पुलिस का प्रहार, 45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ 5 लोग गिरफ्तार शराब कारोबार में 30 फीसदी हिस्सेदारी का दावा, कांग्रेस विधानसभा प्रभारी राहुल जायसवाल का एक और वीडियो वायरल