वार्ड की समस्याओं को उठाने से नाराजगी का आरोप, पत्नी ने कहा- रात एक बजे से मिल रही थीं धमकियां; मंदिर जाते समय किया गया हमला भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में आरटीआई एक्टिविस्ट अजय पाटीदार और उनके पिता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में भाजपा पार्षद शीला पाटीदार के परिजनों पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। अजय पाटीदार की पत्नी सृष्टि पाटीदार ने आरोप लगाया कि वार्ड की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को उठाने के कारण उनके पति को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि घटना से पहले रात करीब एक बजे से लगातार फोन लगाकर धमकियां दी जा रही थीं। इसके बाद सुबह जब अजय पाटीदार अपने पिता के साथ मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया। पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप सृष्टि पाटीदार के मुताबिक, हमलावरों ने अजय और उनके पिता के साथ जमकर मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने इस घटना के पीछे राजनीतिक संरक्षण और वार्ड के मुद्दों को उठाने से जुड़ी रंजिश होने का आरोप लगाया है। मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला पूरी घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और संबंधित पक्षों का बयान महत्वपूर्ण है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई तथा आरोपियों की भूमिका पर नजर बनी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब कारोबार में 30 फीसदी हिस्सेदारी का दावा, कांग्रेस विधानसभा प्रभारी राहुल जायसवाल का एक और वीडियो वायरल गुर्जर महासभा बागपत ने किया विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन