इंदौर। आमिर खान। शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने 22-23 अगस्त की दरमियानी रात ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’ चलाया। अभियान के दौरान चारों पुलिस जोन में विशेष चेकिंग, पैदल मार्च, बाइक पेट्रोलिंग और ड्रोन निगरानी के जरिए गुंडे-बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार इस दौरान 1218 से अधिक बदमाशों को चेक किया गया, जिनमें से 524 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।275 से ज्यादा वारंट तामीलअभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के 275 से अधिक वारंट तामील कराए गए। इनमें 85 स्थायी वारंट, 76 गिरफ्तारी वारंट और 114 जमानती वारंट शामिल हैं। कई लंबे समय से फरार आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा।शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाईयातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 147 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई।सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ 24 प्रकरण और अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ 3 प्रकरण दर्ज किए गए।75 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाईआदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस के अनुसार BNSS की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 75 लोगों के खिलाफ कार्रवाई या समंस तामील किए गए।हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन से निगरानीपुलिस ने अपराध संभावित हॉटस्पॉट, मल्टियों और शैडो एरिया में विशेष चेकिंग की। ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए भी निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान 210 गुंडे-बदमाश, 86 चाकूबाज, 73 नकबजन, 30 लूट के आरोपी, 130 निगरानी बदमाश और 36 जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 565 से अधिक बदमाशों को चेक कर उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई।सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर भरवाए गए। उन्हें रेड और यलो नोटिस देकर चेतावनी दी गई तथा भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।होटल-लॉज और रैन बसेरों की भी जांचअभियान के दौरान होटल, लॉज, रैन बसेरों सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी पुलिस टीमों ने चेकिंग की। पुलिस ने बाइक पेट्रोलिंग और पैदल भ्रमण कर क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।इंदौर पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कई फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीपी ज्वेलर्स के शोरूम में नापतौल विभाग की कार्रवाई, वजन मशीन में मिली खामी प्लॉटों पर कब्जे और रंगदारी मांगने के आरोप में लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार