इंदौर। प्रदीप चौधरी। प्लॉटों पर कथित अवैध कब्जा कर टीन शेड और दुकानें बनाकर व्यावसायिक उपयोग करने तथा कब्जा छोड़ने के एवज में राशि मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक लिस्टेड गुंडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुख्तियार खान, निवासी एलआईजी इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में करीब 35 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह थाना एमआईजी क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है।पुलिस के मुताबिक राधिका कुंज कॉलोनी स्थित प्लॉटों पर अनधिकृत कब्जा करने, वहां टीन शेड और दुकानें बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने तथा प्लॉट मालिकों से कब्जा छोड़ने के बदले राशि मांगने और धमकाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच के बाद क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 122/2026 दर्ज किया गया।मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 308(5), 329(3), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।22 अगस्त को आरोपी गिरफ्तारविवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्तियार खान को 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी एलआईजी लिंक रोड पर सोफे की दुकान संचालित करता है। गिरफ्तार आरोपी से मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और संभावित संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।करीब 35 मामले दर्ज होने का दावापुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में करीब 35 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह एमआईजी थाने का लिस्टेड गुंडा है। क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध कब्जे, अड़ीबाजी और रंगदारी जैसे मामलों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’: 1218 से अधिक बदमाश चेक, 524 पर कार्रवाई प्रधानमंत्री का भाषण : न दम, न खम!