इंदौर। प्रदीप चौधरी। रेसकोर्स रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के शोरूम में विधिक माप विज्ञान (नापतौल) विभाग की टीम ने जांच की। एक ग्राहक की शिकायत के बाद पहुंची टीम ने इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन की जांच की, जिसमें निर्धारित मानकों के अनुरूप वजन में अंतर और तकनीकी खामी पाए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में विभाग ने पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज किया है।ग्राहक की शिकायत पर पहुंची टीमजानकारी के अनुसार, एक ग्राहक आभूषण खरीदने के लिए शोरूम पहुंचा था। वजन प्रक्रिया के दौरान उसे इलेक्ट्रॉनिक मशीन की रीडिंग को लेकर संदेह हुआ। ग्राहक ने इस संबंध में नापतौल विभाग में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने शोरूम पहुंचकर मशीन की जांच की।अधिकारियों ने मानक बाटों के माध्यम से मशीन की सटीकता की जांच की। विभाग के अनुसार जांच के दौरान मशीन की रीडिंग में अंतर पाया गया। टीम ने मशीन से संबंधित सील और प्रमाण-पत्रों की भी जांच की।मशीन के संबंध में प्रकरण दर्जजांच के बाद नापतौल विभाग ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया। विभाग द्वारा मशीन को कब्जे में लेकर आगे की जांच की कार्रवाई किए जाने की जानकारी है। साथ ही शोरूम में इस्तेमाल की जा रही अन्य वजन मशीनों की भी जांच की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक कीमती धातुओं के कारोबार में वजन की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण है। इलेक्ट्रॉनिक तराजू का निर्धारित मानकों के अनुरूप होना, उसका सत्यापन और आवश्यक सीलिंग कराना अनिवार्य है। जांच में मिली खामियों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।विभाग की इस कार्रवाई के बाद आभूषण कारोबारियों में भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों को सही वजन और माप उपलब्ध कराना व्यापारियों की जिम्मेदारी है तथा नियमों के उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन व्यंग्य : चीनी महँगी-डायबिटीज के खिलाफ संयुक्त अभियान(संजय एम तराणेकर) इंदौर में ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’: 1218 से अधिक बदमाश चेक, 524 पर कार्रवाई