इंदौर। आमिर खान । सोना-चांदी के लगातार बढ़ते दामों के बीच पुराने गिरवी ग्राहकों को लेकर सराफा व्यापारियों की परेशानी सामने आई है। इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई पुराने गिरवी ग्राहक अब कम ब्याज में अपने गहने छुड़ाने का दबाव बना रहे हैं और विवाद की स्थिति में कथित तौर पर धमकी व दबाव का सहारा ले रहे हैं। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अजय लाहोटी ने बताया कि सराफा व्यापारी लंबे समय से गिरवी रखे आभूषणों पर ऋण देने का काम करते आ रहे हैं। उनके अनुसार बैंकों में ऋण और गिरवी आभूषणों को लेकर निर्धारित नियम और समयसीमा होती है, जबकि सराफा व्यापारी कई वर्षों तक ग्राहकों को भुगतान का अवसर देते हैं।व्यापारियों का कहना है कि सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बाद 5 से 20 वर्ष पुराने कुछ ग्राहक अब पुराने मूल्य और ब्याज की शर्तों के आधार पर गहने छुड़ाने का दबाव बना रहे हैं। सहमति नहीं बनने पर कुछ मामलों में विवाद और शिकायतों की स्थिति उत्पन्न हो रही है। व्यापारियों ने ऐसे मामलों में सुरक्षा की मांग भी की है।एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि गिरवी आभूषणों के कारोबार में बैंकों की तरह स्पष्ट और समान नियम लागू किए जाएं, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के हित सुरक्षित रह सकें। साथ ही असामाजिक तत्वों से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की ओर से सहयोग का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। एसोसिएशन ने बताया कि मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाल अपराधों की रोकथाम और संरक्षण को लेकर पुलिस अधिकारियों की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला व्यंग्य : चीनी महँगी-डायबिटीज के खिलाफ संयुक्त अभियान(संजय एम तराणेकर)