महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में पारिवारिक विवाद के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तिसगांव क्षेत्र की पहाड़ी पर एक युवक को समझाने पहुंचे उसके माता-पिता की भी हादसे में जान चली गई। घटना में 18 वर्षीय युवक समेत उसके माता-पिता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे ने आईफोन खरीदा था और उसकी किस्तों के भुगतान को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। हालिया किस्त को लेकर कुणाल और उसके पिता मुरलीधर चांदगुडे के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद कुणाल घर से निकलकर तिसगांव क्षेत्र की पहाड़ी पर पहुंच गया।परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पूर्व सरपंच संजय जाधव समेत अन्य लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे परिवार के बारे में सोचने और वापस लौटने के लिए कहा।बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक समझाइश का दौर चला। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे पिता बेटे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। बेटे को बचाने की कोशिश कर रही मां संगीता चांदगुडे भी हादसे की चपेट में आ गईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। युवक की मानसिक स्थिति को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो बस और ट्रक जब्त नगर निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक, जूनियर ने सीनियर को दी धमकी