इंदौर। आमिर खान। सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। संयोगितागंज थाना पुलिस ने एबी रोड स्थित जीपीओ चौराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो यात्री बसों और एक ट्रक के चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। तीनों वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश और सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज नीति राजेश दण्डोतिया के निर्देशन में थाना प्रभारी केपीएस यादव की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार वाहन चालकों की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार जीपीओ चौराहा क्षेत्र में जांच के दौरान बस क्रमांक MP-13-P-1495, बस क्रमांक MP-69-P-0395 और ट्रक क्रमांक KA-01-MR-1235 के चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में तीनों चालकों द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना पाया गया।पुलिस ने तीनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित बसों और ट्रक को जब्त कर लिया। दोनों यात्री बसों में सवार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें वैकल्पिक बसों के माध्यम से सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य अथवा बस स्टैंड तक पहुंचाने की व्यवस्था की।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क पर चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों और यात्रियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट में 23 से 26 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: बेटे को समझाने पहुंचे माता-पिता की भी गई जान, तीन की मौत