भोपाल। प्रदीप चौधरी। नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक के बाद उस समय हंगामा हो गया, जब दो अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि एएचओ (असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर) बलवीर मलिक ने जोन-9, नरेला विधानसभा क्षेत्र के एचओ सुमंदर शर्मा से विवाद करते हुए उन्हें खुली धमकी दी। जानकारी के मुताबिक निगम मुख्यालय में सभी दरोगाओं की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यालय के बाहर दोनों अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान एएचओ बलवीर मलिक ने कथित तौर पर कहा कि “मैं मंत्री की भी नहीं सुनता।” इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी जीप में रखा एक लेटर दिखाते हुए कथित तौर पर कहा कि वे अपना इस्तीफा साथ लेकर चलते हैं।विवाद के दौरान बलवीर मलिक द्वारा जूता निकालने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। मौके पर मौजूद दूसरे एएचओ ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और मामला आगे बढ़ने से रोका।नगर निगम मुख्यालय के बाहर अधिकारियों के बीच हुए इस विवाद की चर्चा निगम के कर्मचारियों के बीच भी बनी हुई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर निगम प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: बेटे को समझाने पहुंचे माता-पिता की भी गई जान, तीन की मौत भोपाल में बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात