बालाघाट। जिले में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त पांच दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 26 अगस्त 2026 के दौरान बालाघाट जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 27.1 से 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 से 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 98 से 99 प्रतिशत, जबकि दोपहर में यह 79 से 82 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। हवा की गति करीब 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे और दिशा उत्तर-पश्चिम रहने का अनुमान जताया गया है।खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचेंमौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।किसानों और ग्रामीणों से भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले नवीनतम अपडेट और चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप, 22 अगस्त को भोपाल में निकलेगा टॉर्च लाइट मार्च शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो बस और ट्रक जब्त