इंदौर। शहर में एक कारोबारी की अपनी जीवन लीला समाप्त की कोशिश से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें मृतक द्वारा छोड़े गए 9 पेज के पत्र में कई लोगों पर आर्थिक लेन-देन, कथित धमकी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में फरियादी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और परिवार पर पड़ रहे कथित दबाव का विस्तार से उल्लेख करते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच और परिवार को रकम वापस दिलाने की मांग की है।बताया जा रहा है कि हकीमुद्दीन सैफी ने 19 अगस्त 2026 को यह पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने अलग-अलग व्यक्तियों के साथ हुए आर्थिक लेन-देन का विवरण दिया है। हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही इन दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। करीब 90 लाख रुपये निवेश करने का दावापत्र के अनुसार, हकीमुद्दीन का परख जैन के साथ कपड़ों के कारोबार में साझेदारी थी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में बिजलपुर स्थित प्लॉट बेचने से प्राप्त राशि और अपनी बचत समेत करीब 90 लाख रुपये निवेश के लिए दिए थे। पत्र में आरोप लगाया गया है कि निवेश के नाम पर रकम लेने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ और उन्हें उनके शोरूम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें करीब 21 लाख रुपये वापस मिले, जबकि शेष रकम को लेकर विवाद बना रहा।उधारी, गाड़ियों और आभूषणों का भी उल्लेखपत्र में अर्चित रांका से करीब 55 लाख रुपये उधार लेने का दावा किया गया है। इसके बदले पत्नी के आभूषण, चेक और स्टाम्प देने तथा बाद में दो कारें गिरवी रखने की बात कही गई है। पत्र में दावा है कि संबंधित व्यक्ति को अब तक बड़ी रकम वापस की जा चुकी थी। बैंक लोन और कथित फर्जी दस्तावेजों के आरोपहकीमुद्दीन ने सौरभ मिश्रा पर बैंक लोन दिलाने के नाम पर कथित रूप से गलत दस्तावेजों के जरिए ऋण कराने और बाद में पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पत्र में बैंक के माध्यम से करीब 1.25 करोड़ रुपये और नकद 40 से 50 लाख रुपये लेने का दावा किया गया है।इसी तरह शरद पोरवाल से 60 लाख रुपये लेने और उसके बदले ब्याज के रूप में हर महीने छह लाख रुपये नकद देने का दावा भी पत्र में किया गया है। हकीमुद्दीन ने आरोप लगाया कि बाद में दस्तावेज वापस करने और लेन-देन समाप्त करने को लेकर उन पर अतिरिक्त रकम का दबाव बनाया गया।कई अन्य लोगों के नाम और रकम का उल्लेखपत्र में मुकेश जैन, आकाश चावला, मित्रानन्द शुक्ला उर्फ मोंटी शुक्ला, डीके जैन सहित कई अन्य लोगों के नाम लिखे गए हैं। हकीमुद्दीन ने अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये के लेन-देन और कथित धमकियों का उल्लेख किया है। एक स्थान पर उन्होंने मोंटी शुक्ला पर करीब 50 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।पत्र में करीब ढाई करोड़ रुपये के बैंक खाते से नकद निकासी का भी उल्लेख करते हुए बैंक स्टेटमेंट को पूरे लेन-देन का प्रमाण बताया गया है।परिवार के लिए भावुक संदेशपत्र के अंतिम हिस्से में हकीमुद्दीन ने अपनी पत्नी, बेटी और मां के लिए भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने परिवार से माफी मांगते हुए बेटी के भविष्य और पत्नी की हिम्मत को लेकर कई बातें लिखी हैं। साथ ही प्रशासन से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को कथित रूप से बकाया रकम वापस दिलाने की मांग की है। फ़िलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद सामने आएगी वास्तविकतामामला बेहद गंभीर होने के कारण पत्र में लगाए गए प्रत्येक आरोप की जांच जरूरी है। नामजद लोगों पर लगाए गए आर्थिक धोखाधड़ी, धमकी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और दस्तावेजों से संबंधित आरोप फिलहाल पत्र में किए गए दावे हैं। इनकी पुष्टि पुलिस जांच, बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेजों, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जहांगीराबाद TI और हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल इंदौर में खाद्य सुरक्षा मानकों पर बड़ी कार्रवाई, दो बार लाइसेंस निलंबित