भोपाल। प्रदीप चौधरी । जहांगीराबाद थाना परिसर में थाना प्रभारी (TI) राजन सिंह और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दबाव में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह आरोप सुनकर TI राजन सिंह नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में TI राजन सिंह को कथित तौर पर “फालतू बात मत करो” कहते हुए सुना जा सकता है। वहीं, समिति अध्यक्ष पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।थाने के अंदर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस अथवा संबंधित पक्ष की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात इंदौर में कारोबारी ने छोड़ा 9 पेज का पत्र, कई लोगों पर करोड़ों की आर्थिक प्रताड़ना के आरोप