इंदौर। प्रदीप चौधरी । सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील के चक्कर में यातायात नियमों की अनदेखी करना एक युवती को भारी पड़ गया। इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के लेटर्न चौराहे पर युवती का बीच सड़क पर लेटकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवती चालू यातायात के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाती नजर आ रही थी।वीडियो सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू की। पुलिस जांच में युवती की पहचान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रगति गौर के रूप में हुई। इसके बाद तुकोगंज पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 270 और 285 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के साथ यह मामला सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी संदेश है कि रील या वीडियो बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर यातायात व्यवस्था बाधित करना या खुद और दूसरों की जान को खतरे में डालना उचित नहीं है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे स्टंट या गतिविधियां नहीं की जानी चाहिए, जिनसे अराजकता फैलने के साथ आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो। रील ऐसी होनी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक और अच्छा संदेश जाए, न कि लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़े। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में खाद्य सुरक्षा मानकों पर बड़ी कार्रवाई, दो बार लाइसेंस निलंबित ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान में 50 युवाओं ने नशा छोड़ने का लिया संकल्प