इंदौर। आमिर खान। जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विक्रय और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 पेटी अवैध देसी एवं विदेशी मदिरा जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 54 हजार 160 रुपए है।कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को वृत्त महू-ब के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी के साथ टीम ने सनराइज टाउन, बंजारी स्थित एक मकान पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान मौके से लंदन प्राइड व्हिस्की की 4 पेटी, लिमाउंट बीयर की 6 पेटी, देसी मदिरा प्लेन की 16 पेटी और देसी मदिरा मसाला की 8 पेटी बरामद की गई। कुल 34 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई।मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़, रवींद्र बघेल तथा आरक्षक सावन सिसोदिया और राशि सोलट का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़वानी कोतवाली का बंदी गृह बना सुधार केंद्र, दीवारों पर लिखे संदेश दे रहे नई जिंदगी की सीख दिव्यांग विद्यार्थियों से भोजन के नाम पर वसूली का आरोप, शासकीय ITI की गेस्ट फैकल्टी पर केस