भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की अवधि 10 दिन बढ़ा दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त CLC चरण की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।विभाग के आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त 2026 को निर्धारित समय के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा। पूर्व आदेश में उल्लेखित अन्य सभी निर्देश एवं शर्तें यथावत रहेंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिव्यांग विद्यार्थियों से भोजन के नाम पर वसूली का आरोप, शासकीय ITI की गेस्ट फैकल्टी पर केस भोपाल में DPI कार्यालय में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में झड़प