भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल स्थित DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) कार्यालय में गुरुवार को उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब ABVP के कार्यकर्ता आयुक्त कार्यालय में पहुंच गए। इस दौरान DPI कर्मचारियों और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को DPI कार्यालय में तैनात किया गया। मौके पर दो जोन के DCP, एडिशनल DCP और ACP स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराया। हंगामे की वजह और विवाद के पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली जिला स्तरीय कलश वंदन यात्रा