महिदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाईउज्जैन के महिदपुर में पुलिस ने करीब 6 माह से फरार चल रहे आरोपी नवाब शाह (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा, अवैध हथियार और अवैध वसूली जैसे 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2026 को नवाब शाह और उसके साथियों पर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 14 जून को आरोपी पर साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से एक व्यक्ति से हर सप्ताह ₹1,000 की अवैध वसूली मांगने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगा।दोनों मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर 18 अगस्त को न्यायालय महिदपुर में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल महिदपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना महिदपुर का सूचीबद्ध गुंडा है और वर्ष 2016 से 2026 के बीच उसके खिलाफ कुल 7 अपराध दर्ज हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग से कथित मारपीट और अभद्रता के पुराने मामले के बाद भाजपा पार्षद की वापसी पर उठे सवाल भोपाल में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, नियुक्ति की मांग को लेकर संचालनालय का घेराव