भोपाल। नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भोपाल में प्रदर्शन करते हुए संचालनालय का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से 2023 में चयनित अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति करने की मांग उठाई।छात्रों का आरोप है कि नियुक्ति के मामले में दो बार न्यायालय के आदेश आने के बावजूद सरकार द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मारपीट और अवैध वसूली के मामलों में 6 माह से फरार आरोपी नवाब शाह गिरफ्तार भोपाल सीएसडी कैंप में SSB जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली